किसान फिर अड़े, टोल प्लाजा के बढ़े हुए रेटों के खिलाफ करेंगे आंदोलन

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। कृषि कानूनों के विरोध में बंद किए गए टोल प्लाजा पंजाब में अभी खुलने की संभावना नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेताओं ने टोल प्लाजा के बढ़े हुए रेट को विरोध में टोल प्लाजा बंद रखने और मांग न मानने तक प्रदर्शन का ऐलान किया है। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार बढ़े हुए रेट वापस नहीं लेती है, तब तक टोल प्लाजा बंद रहेंगे और वहां पर प्रदर्शन चलते रहेंगे। बता दें इससे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ के उपरांत टोल प्लाजा खाली करने का किसान नेताओं का प्लान था।

Advertisements

भारतीय किसान यूनियन उग्राहां से जोगिंदर सिंह उग्राहां और भारतीय किसान यूनियन कादियां से हरमीत कादियां ने ऐलान किया है कि अगले फैसले तक यह टोल बंद रहेंगे। कई टोल प्लाजा पर तो रेट दोगुना कर दिए गए हैं, जिसे बर्दाशत नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी चेतावनी दी थी लेकिन इसे दरकिनार कर दिया गया अब हमारे पास प्रदर्शन ही एक रास्ता है। बता दें कि पिछले 14 माह से यह टोल प्लाजा बंद पड़े हैं। दूसरी तरफ अगर बात टोल प्लाजा कंपनियों की करें तो उनका नुक्सान करोड़ों में है। पंजाब में दर्जन से भी ’यादा ऐसे टोल प्लाजा हैं, यहां पर अक्टूबर 2020 के बाद से टोल पर्ची नहीं काटी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here