Friday, October 23, 2026
Home National इस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, महंगा होगा लोन

इस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, महंगा होगा लोन

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा है। एसबीआई ने ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान किया है। बुधवार यानी आज से नई दरें लागू हो गई हैं. अब ग्राहकों को नई ब्याज दरें 0.10 फीसदी के हिसाब से देय होगा। इसी के साथ बैंक ने प्राइल लेंडिंग रेट को भी बढ़ाने का फैसला किया है और यह 10 फीसदी से 12.30 फीसदी कर दिया गया है। वहीं, बेस रेट में 10 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है। यानी यह नई दर 7.55 फीसदी होगी।

Advertisements

बेस रेट बढऩे का असर ब्याज दरों पर पड़ेगा। बेस रेट में बढ़ोतरी होने से ब्याज दरें पहले से महंगी हो जाएंगी जिससे लोन लेने वाले ग्राहकों को अधिक ब्याज देना होगा। आपको बता दें कि बेस रेट तय करने का अधिकार बैंकों के हाथ में होता है। कोई भी प्राइवेट या सरकारी बैंक बेस रेट के नीचे लोन ऑफर नहीं कर सकता है। प्राइवेट और सरकारी सभी बैंक बेस रेट को स्टैंडर्ड मानते है। इसी आधार पर लोन पर ब्याज आदि तय किए जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here