अरोड़ा को चुनावी कमेटी का सदस्य बनाकर कांग्रेस ने सिद्ध किया कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथ: तीक्ष्ण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अपने निवास स्थान पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा की गई प्रैस कॉन्फ्रेंस में जिसमें जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, विजय पठानिया, मीनू सेठी, राकेश सूद,सतीश बावा ने भी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस में भ्रष्टाचारियों के बोलबाले के बारे में खुलासा किया। श्री सूद ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भ्रष्टाचार के खिलाफ पोस्टर दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई महज एक ड्रामा है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों के समय में भी अपने मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के प्रति सहनशता का वायदा किया था, परन्तु कांग्रेस के मंत्री से संतरी तक भ्रष्टाचार में अखंड डूबे रहें तथा पंजाब को खोखला कर दिया।

Advertisements

उन्होंने ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के पोस्टरों से उन्हें कोई इतराज नहीं है, परन्तु कथनी व करणी में अंतर लोगों को गुमराह कर रहा है। हाल ही में कैबिनेट की बैठक में ही एक मंत्री द्वारा एस.एस.पी को भारी रकम लेकर लगाने के आरोप एक उपमुख्यमंत्री पर लगाए गये। यह बड़ा गंभीर मामला है। ऐसे ही कारणों के कारन कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इस से भी गंभीर इतराज योग्य मामला दो दिन पहले आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पंजाब की चुनाव कमेटी में छपे नामों से उजागर हुआ। अरोड़ा समेत जिन अन्य मंत्रिओं को मंत्रीमंडल से भ्रष्टाचार के कारण बाहर रखा गया था उन्हें जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस का हाथ अब भी भ्रष्टाचार के साथ है।

भ्रष्टाचार के मामले में भी कांग्रेस 1984 के सिख कत्लेआम के दोषियों जैसा रवैया अपना रही है तथा भ्रष्टाचारियों को सरकार बाहर निकाल कर सगठन में अहम पदों से निवाज रही है। इस मौके पर अर्चना जैन, उमेश जैन, गीतिका अरोड़ा, सुरिंदर भट्टी,यशपाल शर्मा, शरद सूद, संजू अरोड़ा, जीवेद सूद, विपुल वलिया, मोहित कैंथ, अनिल जैन आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here