Monday, October 19, 2026
Home National कर चोरी की शिकायतों के बाद चीनी कंपनियों में आयकर विभाग की...

कर चोरी की शिकायतों के बाद चीनी कंपनियों में आयकर विभाग की रेड

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। चीनी कंपनियों में कर चोरी की शिकायतें मिलने के बाद देशभर में आयकर विभाग की विभिन्न टीमों ने चाइनीज कंपनियों के दफ्तरों में छापामारी की है। इन कंपनियों में शाओमी, वनप्लस और ओप्पो और इनसे जुड़ी संस्थाएं शामिल हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में चीनी मोबाइल बनाने वाली कंपनियों से जुड़ी संस्थाओं पर छापे मारे गए हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक चीनी मोबाइल कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स, कॉर्पोरेट दफ्तर, गोदामों और मैन्यूफैक्चरर्स के ठिकानों पर रेड की खबर है।

Advertisements

ग्रेटर नोएडा में सुबह ओप्पो का ऑफिस खुलने के कुछ देर बाद ही करीब 11 बजे इनकम टैक्स की टीम पहुंच गई। ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। टीम ने फिलहाल किसी के ऑफिस से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। टीम कंपनी के अफसरों की मौजूदगी में दस्तावेजों की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि इनकम टैक्स विभाग को यह जानकारी मिली है कि ओप्पो कंपनी टैक्स चोरी और स्थानीय लोगों को रोजगार देने में धांधली कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here