
जापान (द स्टैलर न्यूज़)। जापान में पहली बार भारतीयों ने शिवरात्रि का पर्व बड़ी ही धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया। इस दौरान उन्होंने हवन यज्ञ किया और सभी के मंगल की कामना की। आयोजकों ने बताया कि जापान में जल्द ही मंदिर बनाया जाएगा और प्रतिवर्ष शिवरात्रि पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जानकारी अनुसार जापान के इबारकी केन में रहने वाले भारतीयों द्वारा किए गए इस प्रयास की जापान ही नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रशंसा हो रही है तथा लोगों का कहना है कि उन्हें गर्व है कि हमारे भारतीय किसी भी देश में रहें लेकिन अपनी संस्कृति और धर्म को नहीं भूलते एवं छोड़ते।

इस मौके पर गुलाब गंभीर, राजेश यादव, सपन सेन, गुलशन डडवाल, सुमित डडवाल, सचिन शर्मा, रोहित तिवारी, अनुपम एस, बलराज कुमार, धरमिंदर मलही, सुरिंदर कुमार, हरिंदर डडवाल, किंदर चौहान, सुभम राजपूत, अजय प्रधान, सतिंदर सिंह, सतनाम सिंह एवं गुरप्रीत कूनेर ने कार्यक्रम का आयोजन किया।












