Wednesday, October 7, 2026
Home Latest ट्रक पलटने से एक ही परिवार के 15 सदस्यों की मौत, 8...

ट्रक पलटने से एक ही परिवार के 15 सदस्यों की मौत, 8 घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान की सीमाई इलाके में हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। जहां पख्तूनख्वा प्रांत में एक ही परिवार के कुल 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। यह हादसा मलकंद जिले में स्वात मोटरवे के पास स्थित एक सुरंग के नजदीक हुआ। रेस्क्यू 1122 सेवा के प्रवक्ता ने बताया कि यह सभी लोग स्वात के बहरीन तहसील के गिब्राल इलाके से ताल्लुक रखते थे और एक खानाबदोश परिवार के सदस्य थे। आमतौर पर ये लोग हर साल मौसम के अनुसार एक जगह से दूसरी जगह पलायन करते हैं। प्रवक्ता के मुताबिक यह परिवार एक ट्रक में सफर कर रहा था। चूंकि ट्रक तेज रफ्तार में था, ऐसे में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

Advertisements

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद बचाव की टीमें मौके पर पहुंच पाईं। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें और पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों और घायलों को मलकंद जिले के जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 15 लोगों को मृत घोषित किया, जबकि 8 घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया। रेस्क्यू टीम के मुताबि मरने वालों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 8 घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए स्वात के बड़े अस्पताल रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here