Friday, October 9, 2026
Home Latest देश में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक पासपोर्ट पोर्टल रहेगा बंद

देश में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक पासपोर्ट पोर्टल रहेगा बंद

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नए पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए एक अहम सूचना प्राप्त हुई है। 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह तक पूरे देश में पासपोर्ट विभाग का पोर्टल बंद रहेगा। अगर किसी ने पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले ही आवेदन कर रखा है तो 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच मिला है तो उन्हें किसी अन्य तारीख के लिए रीशेड्यूल करना पड़ेगा। यह जानकारी पासपोर्ट विभाग द्वारा दी गई है।

Advertisements

उन्होंने बतायाकि टेक्निकल मेंटेनेंस की वजह से पांच दिन पोर्टल पर काम नहीं किया जा सकता। न सिर्फ पासपोर्ट सेवा केंद्र, बल्कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, आवेदकों का पुलिस सत्यापन और विदेश मंत्रालय में भी कामकाज प्रभावित रहेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे आवेदक जो इस अवधि में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले रखा था। वह अभी के किसी अन्य तारीख के लिए अपनी अपॉइंटमेंट रीशेड्यूल कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here