Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh म्यूंसीपल कारपोरेशन यू.टी. चंडीगढ़ की आम चुनाव के मद्देनज़र पंजाब सरकार द्वारा...

म्यूंसीपल कारपोरेशन यू.टी. चंडीगढ़ की आम चुनाव के मद्देनज़र पंजाब सरकार द्वारा छुट्टी का ऐलान

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने म्यूंसीपल कारपोरेशन यू.टी. चंडीगढ़ की 24 दिसंबर, 2021 (शुक्रवार) को होने जा रहे आम चुनाव के मद्देनज़र पंजाब सरकार के यू. टी., चंडीगढ़ में स्थित सरकारी दफ़्तरों, बोर्डों, कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिक अदारों में स्थानीय छुट्टी का ऐलान किया है। इस सम्बन्धी अधिसूचना जारी की गई है।

Advertisements

पंजाब सरकार के परसोनल विभाग के प्रवक्ता के अनुसार यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी यू.टी. चंडीगढ़ का वोटर है और पंजाब राज्य के सरकारी दफ़्तरों, बोर्डों, कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिक अदारों में काम करता है तो वोट डालने के लिए अपना वोटर कार्ड पेश करके सम्बन्धी अथॉरिटी से 24 दिसंबर, 2021 (शुक्रवार) की विशेष छुट्टी ले सकेगा। यह छुट्टी अधिकारी या कर्मचारियों के छुट्टियों के खाते में से नहीं काटी जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here