अपने एक बच्चे की हत्या के बदले बंदरों ने मार डाले 250 कुत्ते

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के बीड जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बंदर और कुत्तों के बीच बदले का खेल चल रहा है, जिसमें बंदरों ने अब तक 250 कुत्तों को जान से मार दिया है। इलाके के लोगों का दावा है कि अब बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है स्थानीय लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। फिलहाल वन विभाग ने इन बंदरों को अपने कब्जे में ले लिया है और जल्द ही इन्हें जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।
महाराष्ट्र के बीड जिले के मजलगांव में बंदरों द्वारा कुत्तों के बच्चों को मारने का सिलसिला काफी समय से चल रहा था। बंदर कुत्तों के बच्चों को उठाकर अपने साथ पेड़ पर ले जाते थे और वहां से नीचे फैंक देते थे। अब हाल ये है कि यहाँ एक भी कुत्ते का बच्चा नहीं है। महाराष्ट्र के बीड जिले माजलगांव के लोगों ने इसकी शिकायत वन विभाग को भी की थी। इसके बाद अब जाकर वन विभाग को दो बंदरों को पकडऩे में कामयाबी हासिल हुई है। बीड वन अधिकारी सचिन कांड ने बताया कि “कुत्तों के कई बच्चों को जान से मारने में दो बंदर शामिल थे, जिसे बीड में पकड़ लिया गया है। ” इन बंदरों को वन विभाग ने नागपुर में शिफ्ट कर दिया और जल्द ही पास के जंगल में इन्हें छोड़ दिया जाएगा।
इस मामले पर स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर और कुत्तों के बीच ये बदले की जंग तब शुरू हुई जब कथित तौर पर बंदर के एक बच्चे को कुत्तों ने मार डाला था। इसके बाद बंदरों ने बदला लेने के लिए एक-एक करके कुत्तों को मारना शुरू कर दिया। बीते एक महीने में बंदरों ने लगभर 250 कुत्तों के बच्चों को ऊंचाई से नीचे फेंककर मार डाला। ये बंदर किसी भी कुत्ते के बच्चे को देख उसे उठा लेते थे और ऊंचाई पर ले जाकर फेंक देते थे। ये बंदर अब स्कूल के बच्चों को भी निशान बनाने लगे थे इसलिए गाँव के लोग बुरी तरह डरे हुए थे। अब इन बंदरों के पकड़े जाने से लोगों ने चैन की सांस ली।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here