शहीदी स्मारक पर नतमस्तक हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत

फिरोजपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। भाजपा पंजाब के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भारत-पाकिस्तान सरहद पर हुसैनीवाला स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु व शहीद सुखदेव की शहीदी स्मारक स्थल पर नतमस्तक होकर शहीदों को पुष्प अर्पित किए। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि देश के लिए कुर्बान होने वाले अमर शहीद हमेशा हम हिंदुस्तानियों के दिलों में जिंदा रहेंगे। शहीदों को नमन करने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सर्किट हाऊस पहुंचे। यहां उन्होंने दर्जन से उपर अकाली दल, कांग्रेस व आप आदमी पार्टी के नेताओं को भाजपा ज्वाइन करवाया। अलग-अलग राजनीतिक दल छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि देश के लिए भाजपा की लोक हितैषी नीतियों से वह प्रभावित हैं। पंजाब प्रदेश का भविष्य, सबका साथ सबका विकास का नारा सही अर्थों मे चरितार्थ करने वाली भाजपा ही संवार सकती है।
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 जनवरी को फिरोजपुर में होने वाली रैली के मद्देनजर रैली स्थल पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने रैली स्थल की तैयारियों की मौके पर ही समीक्षा की व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंजाब ही नहीं भाजपा ने पूरे देश के लिए लक्ष्य बनाया है। भाजपा एक निश्चित लक्ष्य को लेकर राजनीति के क्षेत्र में काम कर रही है। भारत को समृद्धि, शक्तिशाली और संपन्न बनाने का लक्ष्य है, जिसको हम सामान्य बोलचाल की भाषा में ‘एक नया भारत बनाएंगे’ कहते हैं।

Advertisements

शेखावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से समाज के हर तबके को साथ लेकर चलती है। इसी सोच से प्रभावित हो कर पंजाब भर से लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। अलग अलग राजनीतिक पार्टीयों के नेताओं की ओर से भाजपा से जुडऩे के संकेत दिए जा रहे हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जनवरी को फिरोजपुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेटेलाइट हॉस्पिटल के शिलान्यास के साथ ही विकास से जुड़ी अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोकतांत्रिक इतिहास में फिरोजपुर की रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में साढ़े 3 हजार से ज्यादा बसों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त हजारों की संख्या में छोटी गाडिय़ां इसमें लगी हैं। प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली में 2 लाख से ज्यादा लोग रहेंगे, इस दिन भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपने चुनाव का आगाज करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here