पंजाब से बहेगी विकास की लहर: उमेश जैन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के 5  जनवरी  2022  को पंजाब के फिरोजपुर में आगमन विकास की नई लहर  लाएगा। प्रधानमंत्री जी का पंजाब में आने से भाजपा कार्यकर्ताओं  में बेहद जोश भर दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष  निपुण शर्मा जी के कुशल नेतृत्व  में होशियारपुर जिला से  लगभग 6000  से 7000 भाजपा कार्यकर्ता  प्रधानमंत्री जी  के स्वागत के लिए फिरोजपुर जाएंगे ।

Advertisements

लगभग 42750 करोड़ के नए विकास कार्य जिसमें दिल्ली- अमृतसर-कटड़ा  एक्स्प्रेस वे फ़िरोजपूत में पी.जी.आई सैटेलाईट सेंटर तथा होशियारपुर व कपूरथला में दो मेडीकल कॉलेज पंजाब के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। आज प्रत्येक पंजाबी प्रधानमंत्री जी की राह देख रहा है कि  जिस  तरह उन्होंने गुजरात  को विकास  का मॉडल  बनाया तथा प्रत्येक भाजपा प्रदेशों ने जिस तरह अमन शान्ति के साथ-साथ विकास की नई दिशा तय की उसी तरह पंजाब में  भी भाजपा सरकार बनाकर पंजाब को उन्नति की  दिशा में ले जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here