सरकारी कॉलेज होशियारपुर के स्टाफ और विद्यार्थियों के सहयोग से ’’विश्व हिन्दी दिवस’’ मनाया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़ ) ।  सरकारी कॉलेज होशियारपुर के प्रिंसीपल जोगेश , हिन्दी विभाग क अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार तथा प्रो. नीति शर्मा के सहयोग से ऑनलाईन ’’विश्व हिन्दी दिवस’’ मनाया गया। इस अवसर पर आरम्भ में हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार ने ज्योति प्रज्वलित की। प्रिंसीपल जोगेश ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि हमें किसी भी भाषा का ज्ञान प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक किताबें पढ़नी चाहिए ताकि हम उन पुस्तकों से बहुत कुछ सीख सकें। 

Advertisements

हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार ने कहा कि हिन्दी सम्पूर्ण विश्व में बोली और पढ़ी जाने वाली भाषा है। जिसके सहयोग से हम दूसरों की भावनाओं को समझ सकते हैं। उन्होने कहा कि भाषा वही जीवित रहती है जो अन्य भाषाओं को साथ लेकर चलती है जोकि हिन्दी भाषा कर रही है। उन्होने कहा कि हिन्दी में लिखे गए साहित्य में हमारी समाजिक, राजनीतिक, धार्मिक भावनायें भरी पड़ी हैं। यह हमें आदर्शों, सिद्धांतों, संस्कारों, संस्कृति, मानव-मूल्यों से अवगत कराती है जिसपर चल कर हम महान इंसान बन सकते हैं। उन्होने कहा कि हर इंसान को राज, राष्ट्र और अन्तर्राष्ट्रीय भाषा का ज्ञान आवश्यक होना  चाहिए। प्रो. नीति शर्मा ने भी इस दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये। विद्यार्थियों द्वारा ’’विश्व हिन्दी दिवस’’ पर पोस्टर बनाये गये। सभी ने हिन्दी भाषा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here