जान की दुश्मन चाईना डोर के विक्रेताओं पर सख्ती करे पुलिस प्रशासन: कुलदीप धामी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी ने एक प्रैस विज्ञप्ति में शहर में धड़ल्ले से बिक रही चाईना डोर की बिक्री पर प्रशासन को सख्त से कार्रवाई करने की बात कही। कुलदीप धामी ने कहा कि आज चाईना डोर जान की दुश्मन बनती जा रहा है इसके खिलाफ लोगों को जागरूक होने की बहुत जरुरत है। शहर में प्रतिबंधित चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है। पुलिस प्रशासन को सख्ती करके इसकी बिक्री बंद करवानी चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि चाइना डोर घातक है और इसकी गिरफ्त में आकर पक्षियों सहित कई लोगों की जान तक जा चुकी है। प्लास्टिक की यह डोर इंसान से लेकर जानवरों तक के लिए घातक है। कुलदीप धामी ने कहा कि बच्चे इसका इस्तेमाल करके पतंग उड़ा रहे हैं जो कि बहुत खतरनाक है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को चाइना डोर न लाकर दें। धामी ने पुलिस प्रशासन से मांग की शहर में चाइना डोर बेचने वालों पतंग विक्रेताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोगों को चाइना डोर का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here