100 से भी ज्यादा महिलाओं को महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोढी ने बांटे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलवीर रानी सोढी द्वारा पंजाब कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की परवानगी के उपरान्त नए पदाधिकारियों को प्रदेश स्तर पर नियुक्ति पत्र बांटे गए। इसके अनुसार पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव, उपाध्यक्ष, जिला प्रधान व स्पेशल इनवाइटी के तौर पर नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

Advertisements

इस मौके पर बड़ी गिनती में पंजाब भर से महिलाएं उपस्थित थीं। इस मौके पर कांग्रेसी महिलाओं ने इन नियुक्तियों के चलते मैडम बलवीर रानी सोढी को धन्यवाद किया। वहीं इन महिलाओं ने मैडम सोढ़ी को कहा कि वह पंजाब विधान सभा चुनाव में जिला स्तर पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार व प्रसार करेंगे, उन्होंने कहा कि पंजाब में फिर से कांग्रेस सरकार लाने के लिए पंजाब भर में सक्रिय भूमिका अदा करेंगे। इन नियुक्तियों में 5- उपाध्यक्ष, 20- महासचिव, 28- जिलाध्यक्ष, 39- सचिव व 23 स्पेशल इनवाइटीज के तौर पर महिलाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस मौके पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली महिलाओं को बधाई देते हुए मैडम बलवीर रानी सोढी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कमर कसे कर लिए जाएं और बाकायदा जिला स्तर पर कमेटियां बना कर पंजाब में फिर से कांग्रेस सरकार लाने के लिए काम किया जाए। बलवीर रानी सोढी ने कहा कि औरत में यथाशक्ति मौजूद है, जिसके चलते इन चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here