Monday, October 19, 2026
Home Latest अपना ख्याल करें, हमें शिष्टाचार का पाठ न पढ़ाएं तीक्ष्ण सूद: पार्षद...

अपना ख्याल करें, हमें शिष्टाचार का पाठ न पढ़ाएं तीक्ष्ण सूद: पार्षद हुंदल

MC-kulawinder-hundal-against-formar-minister-tikshan-sood-news-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 27 के पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि आटा दाल स्कीम के तहत वार्ड पार्षद ही गेहूं बांट सकते हैं का कड़ा विरोध जताया है। पार्षद हुंदल ने कहा कि ये बयान देने से पहले तीक्ष्ण सूद को अपने मंजे थल्ले सोटा फेर लेना चाहिए था, क्योंकि पंजाब की पिछली अकाली-भाजपा सरकार के समय में उन्होंने उनके वार्ड में मंडी पास स्थित एक डिपो में खुद पहुंच कर लोगों को गेहूं वितरित किया था तथा तब वार्ड पार्षद यानि कि उन्हें वहां पर बुलाया भी नहीं गया था।

Advertisements

उन्होंने कहा कि तीक्ष्ण सूद बहुत ही सीनियर नेता हैं और उनके मुख से ऐसी शिष्टाचार की बातें शोभा नहीं देती, क्योंकि जो खुद धक्का करता रहा हो उसे ऐसी बातें करने का कोई अधिकार नहीं है। पार्षद हुंदल ने कहा कि पिछले सरकार के समय में तीक्ष्ण सूद ने विपक्षी वार्ड पार्षदों को पूरी तरह से अनदेखा किया तथा उनके वार्डों में विकास कार्यों को भी पूरी तरह से प्रभावित रखा। मगर अब जब कि सरकार कांग्रेस की बन गई है तो इन्हें शिष्टाचार, अनुशासन और नियमों की याद आ रही है।

पार्षद हुंदल ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव जनता की भलाई को प्राथमिकता दी है तथा औछी राजनीति करना भाजपा का काम है, कांग्रेस का नहीं। इसलिए तीक्ष्ण सूद ऐसी बयानबाजी से परहेज ही करें तो अच्छा है, क्योंकि अगर जनता का उन्होंने कुछ संवारा होता तो शायद आज वे हार का मुंह न देखते। उन्होंने कांग्रेसी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे जनता की समस्याएं दूर करवाने के लिए दिन रात एक कर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here