Wednesday, October 14, 2026
Home Himachal दौलतपुर चौक: दो मोटरसाइकिलों की जबरदस्त टक्कर में 2 गौंदपुर बनेहड़ा लोअर...

दौलतपुर चौक: दो मोटरसाइकिलों की जबरदस्त टक्कर में 2 गौंदपुर बनेहड़ा लोअर और 2 चंबा निवासी युवकों की मौत

ऊना/दौलतपुर चौक (द स्टैलर न्यूज़)। बुधवार देर सायं दौलतपुर चौक-मुबारकपुर मार्ग पर रेलवे ओवरहैड ब्रिज के समीप दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में उन पर सवार 4 युवकों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक मोटरसाइकिल पर सवार युवकों की पहचान मनीष कुमार (22) पुत्र पवन कुमार निवासी और अभि कुमार (21) पुत्र मोहिंद्र सिंह दोनं निवासी गौंदपुर बनेहड़ा लोअर तथा दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार युवकों की पहचान हुगत राम (29) पुत्र दिले सिंह और नार सिंह (27) निवासी गांव चुराह, जिला चम्बा के रूप में हुई।

Advertisements

जानकारी के अनुसार मृतक मनीष और अभि मोटरसाइकिल (एचपी-19, डी-5512) पर सवार होकर दौलतपुर चौक की तरफ जा रहे थे। दूसरी तरफ से चम्बा निवासी युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे थे कि जैसे ही वह उक्त स्थान के समीप पहुंचे तो दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसने भी दम तोड़ दिया। दौलतपुर चौकी से एएसआई अशोक कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here