Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal बाइक सवार को बचाते कार हुई अनियंत्रित, चम्बा निवासी अजय की मौत,...

बाइक सवार को बचाते कार हुई अनियंत्रित, चम्बा निवासी अजय की मौत, दौलतपुर का साहिल गंभीर घायल

होशियारपुर-तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के दसूहा हाजीपुर मार्ग पर कस्बा घोगरा के समीप एक सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा एक बाइक सवार को बचाते समय हुआ और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले यह दोनों युवक जिला ऊना के दौलतपुर में डीडीएम की पढ़ाई कर रहे थे।

Advertisements

जानकारी देते हुए साहिल कुमार पुत्र परमजीत सिंह निवासी दौलतपुर ने बताया कि वह और उसका दोस्त अजय कुमार जोकि चम्बा हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है दोनों  उसकी (साहिल की कार) वरना कार में डेरा ब्यास जा रहे थे। कार अजय चला रहा था तथा जब वह घोगरा के समीप पहुंचे तो एक बाइक सवार उनकी कार के आगे आ गया तथा उसे बचाते हुए कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया और अजय की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

दसूहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और दोनों के परिवारों को सूचना देकर हादसे की जांच शुरु कर दी थी। मददगार भूपिंदर सिंह के अनुसार हादसा बाइक सवार को बचाते हुए हुआ तथा उन्होंने हादसे में गहरा दुख प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here