Friday, October 23, 2026
Home Latest जिला स्तरीय खेलों के चौथे दिन का शुभारंभ गतका खेल से हुआ

जिला स्तरीय खेलों के चौथे दिन का शुभारंभ गतका खेल से हुआ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से आयोजित “खेडां वतन पंजाब दियां-2024” के अंतर्गत जिला स्तरीय खेलों के चौथे दिन का शुभारंभ आज आउटडोर स्टेडिय होशियारपुर में गतका खेल से किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इन खेलों में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनकी उम्र 14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक थी। यह खेल प्रतियोगिताएं 16 सितंबर 2024 से 22 सितंबर 2024 तक विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित की जाएंगी। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि आज के गतका खेल के अंडर-14 फाइनल इवेंट्स में लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सिंगल सोटी व्यक्तिगत इवेंट में बागपुर सतौर की गगनप्रीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि श्री गुरु हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल नंदाचौर की समरीन कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फ्री सोटी व्यक्तिगत इवेंट में श्री गुरु हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल पंडोरी खजूर की मनमीत कौर ने पहला और सरकारी हाई स्कूल तेली चक्क की छात्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Advertisements

सिंगल सोटी टीम इवेंट में बागपुर की टीम पहले और गरना साहिब की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह  अंडर-17 गतका लड़कियों के फाइनल इवेंट में गरना साहिब की एकमपीम कौर ने सिंगल सोटी व्यक्तिगत में पहला स्थान और बाबा फतेह सिंह जी अखाड़ा की अमनप्रीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। गढ़का खेल के शेष इवेंट्स के फाइनल मुकाबले आगामी दिनों में आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर खेल एवं युवक सेवाएं विभाग पंजाब के सचिव सरबजीत सिंह, सहायक डायरेक्टर खेल परमिंदर सिंह ने होशियारपुर में चल रही खेलों का निरीक्षण किया। खेल सचिव ने स्टेडियम का दौरा किया और खिलाड़ियों व कोचों से उनकी समस्याओं और खेल उपकरणों से संबंधित मांगों पर चर्चा की। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारी और अन्य कर्मियों की समस्याओं का भी संज्ञान लिया और जल्द ही उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here