
कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब की पौधा लगाने की मुहीम को आगे बढ़ाते हुए आज मेजर डॉक्टर इरविन कौर से रुद्राक्ष का पेड़ लगवाया। गौरतलब हैं कि पिछले एक महीने से ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब (रजिस्टरड) की ओर एक पेड़ माँ के नाम पंजाब सरकार की मुहीम को आगे बढ़ाया जा रहा हैं जिसके चलते डी जी पी पंजाब (रिटायर्ड ) डी आर भट्टी ,कमिश्नर नगर निगम अनुपम कलेर ,ए डी सी जनरल शिखा भगत तथा ए डी सी डवलपमेंट नयन जस्सल अब तक मॉडल टाउन के ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब के पार्क में पौधे लगा चुके हैं जिसमे कसेरी आम, पर्पल आम और सुख और समृद्धि के पेड़ हैं। मेजर मेजर डॉक्टर इरविन कौर से रुद्राक्ष का पेड़ लगवाने से पहले उसका पंडितो से महूरत निकलवाया गया उसके बाद उचित समय पर उनसे ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब के सदस्य पंडित सुनील जग्गी की उपस्थिति में उक्त पेड़ को लगवाया गया। पंडित सुनील जग्गी ने बताया कि इस पेड़ के कई अध्यत्मित और औषधीय फायदे हैं। रद्राक्ष का फल लगने पर पक जाने पर उसे जब हाथ से कोई वयक्ति घिसता हैं तो उसमे से विधुतीय करंट निकलता हैं जिसे महसूस किया जा सकता हैं। इसी प्रकार रुद्राक्ष के फल हार्ड के मरीजों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं। उन्होंने बताया इस से पहले भी वो कई जगह पर महूर्त निकाल उक्त पेड़ लगा चुके जिसमे से कई पेड़ तो फल भी दे रहें हैं जिसमे से नाथा के डेरे में लगा रुद्राक्ष का पेड़ मुख हैं।

इस मोके पर मेजर डॉक्टर इरविन कौर ने कहा जिस तरह पेड़ लगाना एक पुण्य का कार्य हैं उसी प्रकार पेड़ लगवाना भी एक पुण्य का कार्य है जो ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब लगातार कर रहा हैं। उन्होंने कहां फौज में तो उन्होंने कई स्थानों पर जैविक पार्क बने देखे थे जिसमे औषधीय गुणों वाले पौधे लगे होते थे उसके बाद कपूरथला में मॉडल टाउन का यह पार्क देखा हैं जिसमे इतने सारे औषधीय गुणों वाले पौधे जैसे सुहांजना, अर्जुन, नीम, अमलतास, रात की रानी, तथा महुआ, अपराजिता, पारिजात जैसे बहुमूल्य पौधे लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष का पेड़ लगा उन्होंने भोले नाथ से पुरे विश्व में शांति और भाई चारे की प्राथना की हैं। ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब के सरपरस्त बीएन गुप्ता ने कहा कि पितृ पक्ष में रुद्राक्ष का पेड़ लगाना बहुत ही शुभ होता हैं जिससे जहां पितृ प्रसन होने होते हैं वही लोगो को भी एक औषधीय गुणों वाला पौधा और मिल गया। उन्होंने कहा जब वह छोटे होते थे तो उन्हें इतना पता हैं की रुद्राक्ष के पेड़ या तो नेपाल में मिलते थे या पूर्व भारत में आसाम के जंगलो में मिलते थे। इस मोके पर उनका स्वागत संस्था के पंजाब प्रधान सुकेत गुप्ता ने किया साथ ही आये हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद जिला प्रधान जगमोहन सिंह वालिया ने किया मोके पर राजिंदर राजू उप प्रधान पंजाब अनुपम मरवाहा जिला उप प्रधान, विशाल अग्गरवाल, रचित सहगल, तरविंदरजीत सिंह ढ़िल्लों एडवोकेट, तरुण पुरुथी चैयरमेन व्यापार मंडल, मास्टर राजकुमार, हरीश अरोडा, सरबजीत सिंह थिंद, प्रदीप शर्मा, कमल, गौरव जग्गी, गुरप्रीत सिंह प्रिंस अरोड़ा, सुनील शर्मा प्रधान महिला विंग ज्योति, सलोनिका गुप्ता, किरण बाला औजला, अमनप्रीत कौर आदि मौजूद थे।












