
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अंब शहर में एक विशेष कार्यक्रम “विलक्षण योग एवं ध्यान साधना शिविर” का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य योग एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आत्मिक upliftment करना था। इस आध्यात्मिक शिविर में परम पूज्य श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुश्री रूपेश्वरी भारती जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने योग एवं ध्यान की महत्ता को आध्यात्मिक दृष्टिकोण से समझाते हुए बताया कि यह मात्र शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आत्मा से परमात्मा के मिलन का मार्ग है।

शिविर में ध्यान साधना के प्रायोगिक सत्रों के साथ-साथ गहन ज्ञानवर्धक प्रवचन भी दिए गए, जिनमें जीवन की दिशा, शांति, संयम, और आत्म-चेतना जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर इस कार्यक्रम से लाभ उठाया और इसे एक प्रेरणादायक अनुभव बताया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का यह प्रयास न केवल योग को एक जीवनशैली के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित करता है, बल्कि समाज को आध्यात्मिक चेतना की ओर भी अग्रसर करता है।












