कर्म चंद और कुलदीप 42.69 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर पुलिस ने तीन दिन में एनडीपीएस एक्ट में दूसरा मामला दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों कर्मचंद और कुलदीप को 42.69 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। 

Advertisements

एसपी डॉक्टर आकृति शर्मा ने जानकारी दी है कि  पुलिस द्वारा आरोपी कर्म चंद पुत्र  शमशेर सिंह गांव  चलाह हवाणी तहसील सरकाघाट जिला मण्डी  तथा आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र  गोवर्धन सिंह गांव मसयाना  जिला मण्डी  को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।  एसपी ने बताया कि  दोनों आरोपियों के कब्जा से 42.69 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है। इस संदर्भ में थाना सदर हमीपुर में एफआईआर  संख्या 20/22 अधीन धारा 21, 29 एनडीपीएस अधिनियम पंजीकृत की गई है।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर के अगामी अन्वेषण जारी रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here