गौमाता को चारा-गुड़ खिलाकर व पौधारोपण कर वंशिका ने मनाया जन्मदिन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने अपनी बेटी वंशिका का जन्मदिन हिन्दू गौ रक्ष्णिी सभा गौशाला हरियाना रोड पर गौमाता को चारा एवं गुड़ खिलाकर मनाया। उन्होंने सनातन धर्म में गौमाता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गौमाता में देवी-देवताओं का वास है। श्री अरोड़ा ने कहा कि हमें अपने बच्चों को अपनी संस्कृति से जोडऩे व धर्म के मार्ग पर चलने की शिक्षा छोटी उम्र से ही देनी चाहिए ताकि बच्चे बड़े होकर इस संस्कृति को आगे बढ़ा सकें।

Advertisements

संजीव अरोड़ा की बेटी वंशिका ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर पौधारोपण भी किया। इस दौरान वंशिका ने सभी से अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरुर लगाने तथा उसकी देखभाल करने की भी अपील की। इस अवसर पर रेणू अरोड़ा व अंकिता अरोड़ा भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here