पूर्व कांग्रेसी विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व विधायक व कांग्रेस के सीनियर नेता जसवीर सिंह जस्सी खंगूड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना त्याग पत्र भेज दिया है। जस्सी खंगूड़ा 2007 में किला रायपुर से विधानसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद 2012 का चुनाव वह मुल्लांपुर दाखा से हार गए थे। वह इस बार भी यहां से चुनाव लडऩा चाहते थे। जस्सी खंगूड़ा शहर में बड़े कारोबारियों में जाने जाते हैं, उनका लुधियाना शहर में फाइव स्टार होटल पार्क प्लाजा भी है। इसके साथ वह अन्य कई कारोबार करते हैं।

Advertisements

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर राजधानी मैदानी इलाकों में अब तक बना हुआ है। इस बीच जिला मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान ने एक बार फिर से ठंड बढऩे की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है। इसके चलते उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here