Wednesday, October 7, 2026
Home Hoshiarpur हादसे में घायल युवक को अरोड़ा ने पहुंचाया सिविल अस्पताल, करवाया उपचार

हादसे में घायल युवक को अरोड़ा ने पहुंचाया सिविल अस्पताल, करवाया उपचार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) । हलका होशियारपुर के मौजूदा विधायक एवं कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा ने गत देर सायं जहानखेलां के समीप हुए एक सडक़ हादसे में घायल युवक को न केवल सिविल अस्पताल पहुंचाया बल्कि उसका उपचार भी करवाया। इस दौरान अरोड़ा ने डाक्टरों को निर्देश दिए कि घायल के उपचार में किसी तरह की उसादीनता न बरती जाए। जानकारी अनुसार गत देर सायं चुनाव प्रचार करके लौट रहे अरोड़ा ने देखा कि एक रेहड़ी से टकराकर मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया था। इससे पहले कि लोग एम्बुलैंस व किसी अन्य वाहन को बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाते, अरोड़ा ने बिना किसी देरी के घायल को अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया और उसका उपचार प्रारंभ करवाया।

Advertisements

इस दौरान अरोड़ा ने डाक्टरों से बातचीत की और उन्हें निर्देश दिए कि उसके इलाज में किसी तरह की कमी न छोड़ी जाए। इस मौके पर अरोड़ा ने कहा कि हादसा किसी के साथ भी हो सकता है तथा ऐसी स्थिति में हमें घायलों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार एम्बुलैंस व मदद के लिए गाड़ी का प्रबंध करने में देरी हो जाती है, जिससे कई बार घायल की स्थिति ज्यादा बिगड़ भी सकती है। इसलिए बिना देरी किए घायलों की मदद को आगे आएं। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह कार्य राजनीति करने या किसी की हमदर्दी लेने के लिए नहीं किया है बल्कि एक घायल को समय पर इलाज मिले इसके लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here