Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur ठंडल को मिल रहा भारी जनसमर्थन, हलका वासियों ने भी जाना, भाजपा...

ठंडल को मिल रहा भारी जनसमर्थन, हलका वासियों ने भी जाना, भाजपा के साथ ही है हलके की भलाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव भूंगरनी में भाजपा की तरफ से सोहन सिंह ठंडल के पक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में गांव निवासियों की बड़ी संख्या ने जहां श्री ठंडल को जीत का आश्वासन दिया वहीं भाजपा की नीतियों पर विश्वास भी प्रकट किया। लोगों ने कहा कि दूसरी राजनीतिक पार्टियां सोची समझी साजिश के तहत भाजपा व केन्द्र की नीतियों को जनविरोधी बता रही हैं, जबकि आज उन्हें जो भी सहूलत मिल रही है वह केन्द्र सरकार की ही देन हैं। जबकि, दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने तो केन्द्र की योजनाएं देने में सदैव देर की है, इसलिए वह पहले जैसी गलती न करके भाजपा का साथ देंगे ताकि सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए सोहन सिंह ठंडल ने कहा कि उन्होंने बहुत सोच समझ कर और हलके की भलाई के लिए भाजपा को चुना है तथा अब यह आपके हाथ में है कि उन्हें हलके की भलाई चाहिए या पहले की तरह लूट मचाने वाले।

Advertisements

श्री ठंडल ने कहा कि वह जनता के सेवक हैं औऱ रहेंगे तथा उनके लिए हलका सबसे पहले है, उन्होंने कभी भी अपना हित नहीं देखा, इसलिए आज भी वह हलका व हलका वासियों की खातिर ही चुनाव मैदान में हूं और उन्हें विश्वास है कि जिस प्रकार पहले 4 बार हलका वासियों ने उनपर विश्वास जताया था, उसी प्रकार अब भी वह उन्हें सेवा का मौका जरुर देंगे। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जीत के बाद केन्द्र से बड़े प्रोजैक्ट लाकर हलके में लगवाए जाएंगे ताकि हलका वासियों को बेहतर सेहत सुविधाएं, शिक्षा और इंडस्ट्री आदि की स्थापना से रोजगार और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के बेहतर अवसर मिल सकें। इस दौरान भाजपा नेताओं ने लोगों को सोहन सिंह ठंडल को विजयी बनाने का आह्वान किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here