Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur 27 व 28 मई को एकता नगर में मनाया जाएगा मंदिर स्थापना...

27 व 28 मई को एकता नगर में मनाया जाएगा मंदिर स्थापना महोत्सव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नन्द अन्नपूर्णा मंदिर चैरिटेबल सोसायटी द्वारा एकता नगर, खानपुरी गेट होशियारपुर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए प्रधान रमेश अग्रवाल व महासचिव तरसेम मोदगिल ने बताया कि 27 मई से 28 मई तक मां अन्नपूर्णा मंदिर स्थापना महोत्सव मनाया जा रहा है।

Advertisements

उन्होंनें बताया कि साध्वी सुश्री प्रियंका बावा (पठानकोट) संकीर्तन व प्रवचनों से संगतों को मंत्रमुग्ध करेंगी। उन्होंनें बताया कि 27 व 28 मई को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक संकीर्तन व प्रवचन किया जाएगा। सभी शहरनिवासी इस कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य के भागी बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here