
मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। बॉलीवुड और टीवी के चर्चित अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। “सन ऑफ सरदार”, “जय हो” और “यमला पगला दीवाना” जैसी फिल्मों में अपने दमदार किरदारों के लिए जाने जाने वाले मुकुल देव के निधन की पुष्टि उनकी भाभी और अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने की।

मुकुल देव के एक पारिवारिक मित्र विंदू दारा सिंह ने बताया कि वह पिछले 8–10 दिनों से अस्वस्थ थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। सिंह के अनुसार, अपनी मां के निधन के बाद वह गहरे अवसाद में थे और अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान नहीं रख रहे थे।












