Sunday, October 11, 2026
Home Himachal भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को उजागर करने के लिए लंबलू...

भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को उजागर करने के लिए लंबलू में निकाली तिरंगा यात्रा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- रजनीश शर्मा। हमीरपुर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम को उजागर करने व देश के सैनिकों के सम्मान में शनिवार को लंबलू बाजार में भाजपा मंडल ग्रामीण की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में विधायक सदर अशीष शर्मा जी विशेष रूप से मौजूद रहे और यात्रा की अगुवाई की। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, आम जनमानस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढकर भाग लिया। इस दौरान देश के सैनिकों के सम्मान में नारेबाजी की गई और सेना के पराक्रम एवं पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई की गाथा को जन जन तक पहुंचाया। इस मौके पर विधायक सदर आशीष शर्मा ने कहा कि देश के सैनिकों के सम्मान में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं के सैनिकों द्वारा पेश किए गए शौर्य एवं पराक्रम की गाथा को जन जन तक पहुंचाया गया। इस दौरान मातृभूमि के लिए बलिदान हुए शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि अब वह दौर नहीं है जब देश में होने वाले आतंकवादी हमलों पर सरकार महज कड़ी निदा करती थी, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त सरकार है जो ऐसे आतंकवादी हमलों का मुंहतोड़ जवाब सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए देती है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और पराक्रम की बदौलत पाकिस्तान आज झुका है और दोबारा ऐसी जघन्य गतिविधि करने से पहले सौ बार सोचेगा। उन्होंने  सभी सैनिकों को नमन कर देश के लिए बलिदान हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जसवीर सिंह, शहरी अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, महामंत्री राकेश कानूनगो, प्रमोद पटियाल, पूर्व सैनिक कैप्टन तिलक शर्मा, कैप्टन अश्वनी कटोच, कैप्टन अनिल, शर्मा, अमी चंद, दलीप शर्मा, राजेश कुमार, कैप्टन राजकुमार, अश्वनी सहित अन्य पूर्व सैनिक व लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here