12 लाख व्यापारियों के हित के लिए अपना एजैंडा बताएं राजनीतिक पार्टियां: रमन कपूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। व्यापार मंडल के चेयरमैन मुख्य व्यवसायी रमन कपूर ने आने वाले 20 फरवरी के विधानसभा चुनावों के लिए पंजाब की सभी प्रमुख दलों से मांग की कि उनकी पार्टियों का पंजाब के 12 लाख व्यापारियों के हित के लिए उनका क्या एजैंडा है। इसके बारे में वे अपनी नीतियां तथा व्यापारी वर्ग को क्या सुविधाए देंगे जिससे कि व्यापारियों के हितों की रक्षा की जा सके। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के सहयोग तथा उनके टैक्स के द्वारा ही सरकारें चलती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों से छोटे व्यापारियों के अभी तक स्वास्थय योजना के तहत उनके कार्ड नहीं बने जोकि एक बहुत ही छोटा सा कार्य है।

Advertisements

उन्होंने मांग की कि एक करोड़ से नीचे की टर्न ओवर की जो व्यापारियों पर स्वास्थ्य कार्ड बनाने की शर्त है उसे 2 करोड़ टर्न ओवर किया जाए तथा गली मोहल्लों में जो छोटे दुकानदार जिनके पास जी.एस.टी. का नम्बर नही है उनके भी जि़ला प्रशासन सर्वे करवाकर कार्ड बनाये जाएं। चाहे वो जी.एस.टी. देते हैं या नहीं। व्यापार को इंस्पैक्टरी राज से मुक्त किया जाए तथा राज्य को खुशहाल बनाने के लिए व्यापारी वर्ग के ज्यादा से ज्यादा सुविधाए दी जाएं। उन्होंने मांग की कि राज्य स्तर तथा जि़ला स्तर पर व्यापार बोर्ड बनाये जाएं, जिनके सदस्य अलग-अलग व्यापार करने वाले एसोसिएशनों के प्रधानों को राजनीतिक से उपर उठकर उनको सदस्य बनाया जाए, जिससे कि व्यापार वर्ग का भला हो सके। ये सभी मांगे सम्बन्धित राजनीतिक दल जो चुनाव लड़ रहे हैं, स्पष्ट करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here