Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur डा.अनूप के भाजपा को समर्थन देने से तीक्ष्ण सूद की स्थिति हुई...

डा.अनूप के भाजपा को समर्थन देने से तीक्ष्ण सूद की स्थिति हुई मजबूत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) शहर के नामी मॉडर्न अस्पताल के मालिक प्रमुख व गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनूप द्वारा मॉडर्न अस्पताल, गवर्नमेंट कॉलेज चौक में चुनावों के मद्देनजर बुलाई गई बैठक में अपने स्टाफ के सदस्यों से भाजपा के उम्मीदवार तीक्ष्ण सूद का परिचय करवाया व भाजपा उम्मीदवार को समर्थन का आश्वासन दिया।

Advertisements

जनसमूह को संबोधित करते हुए सूद ने कहा कि डा.अनूप ने सभी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया है तथा स्थानीय राजनीति को सही मोड देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में विकास का एक नया अध्याय लिखने के लिए तथा भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पंजाब में भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है व इसलिए होशियारपुर में उन्हें वोट देकर कामयाब बनाएं। डा.अनूप के आश्वासन से तीक्ष्ण सूद की जीत को और भारी समर्थन मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here