शराब की जगह गल्ती से कीटनाशक पीने से 2 प्रवासी मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

half-nude-girl-deadbody-found-forest-jol-himachal-pradesh-india.jpg

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया: कपूरथला जिले के हल्का सुल्तानपुर लोधी के मंड क्षेत्र के गांव बाउपुर  में 2 प्रवासी मजदूरों की मौत होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में मजदूरों ने शराब समझ कर कीटनाशक दवा पी ली थी। जिससे 2 मजदूरों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisements

मृतकों में एक गांव लखवरियां निवासी अर्जन सिंह पुत्र निशान सिंह व दूसरा सुरो मंडल पुत्र जोगी मंडल प्रवासी मजदूर बताया जा रहा है।जबकि तीसरा मजदूर फुलकित मंडल पुत्र राम मंडल जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, उसका इलाज निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त मजदूर खेतों में काम करने के बाद बाउपुर में एक किसान की मोटर के पास गए थे। इस दौरान उनकी नजर  मार्का शराब ‘फर्स्ट च्वाइस’ शराब की बोतल पर पड़ी, जिसमें कथित तौर पर कुछ कीटनाशक दवाई थी। तीनों ने शराब समझ कर उस कीटनाशक दवाई को पी लिया।

इसके बाद देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ गई। तीनो प्रवासी मजदूरों को उनके साथियों द्वारा सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल लाया गया,जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कबीरपुर थाने की पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी की मोर्चरी में रखवा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here