Sunday, October 18, 2026
Home Crime अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, जलूपुर खेड़ा का दविंदर...

अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, जलूपुर खेड़ा का दविंदर नामजद

DC-orders-travel-agent-to-write-mandatory-licence-number-advt-display-board.JPG

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका भेजने का झांसा देकर 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में बुल्लोवाल पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisements

राजवीर सिंह पुत्र मलकीयत सिंह निवासी बैंसतानी थाना बुल्लोवाल ने पुलिस को लिखाई शिकायत में बताया कि दविंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी जलूपुर खेड़ा थाना खिलचियां जिला अमृतसर ने उसे विदेश अमेरिका भेजने का झांसा देकर 25 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है जिसके बाद न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापिस किए गए।

बुल्लोवाल पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here