Saturday, October 24, 2026
Home Crime महिला सेना अधिकारी अब रिटायरमैंट तक पद पर बनी रहेंगी, मिलेंगे भत्ते-पेंशन

महिला सेना अधिकारी अब रिटायरमैंट तक पद पर बनी रहेंगी, मिलेंगे भत्ते-पेंशन

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय सेना में स्थायी कमीशन को लेकर 39 महिलाओं को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी जीत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केंद्र सरकार इन महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने का आदेश जारी करे। दरअसल, लंबे समय से चली आ रही प्रणाली के अंतर्गत महिलाएं केवल 14 वर्ष तक ही सेवा में रह सकती थीं।

Advertisements

इस कारण उन्हें पेंशन के साथ अन्य वित्तीय लाभों से वंचित कर दिया जाता था। साथ ही वे सेवानिवृत्ति से पहले ज्यादा से ज्यादा लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक तक ही पहुंच पाती थीं, लेकिन अब स्थायी कमीशन के तहत एक महिला अधिकारी तब तक पद पर बनी रहेगी, जब तक कि वह सेवानिवृत्त न हो जाए। स्थायी कमीशन में उन्हें पेंशन और सभी भत्ते भी मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here