Sunday, October 25, 2026
Home National छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबलों ने 3 नक्सली मार गिराए

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबलों ने 3 नक्सली मार गिराए

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है और एनकाउंटर में 3 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस ने तेलंगाना के मुलगु जिले में बड़ी कार्रवाई की है और 3 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना के मुलगु बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस को मौके से भारी मात्रा मे एके-47 रायफल मिली हैं। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर तेलंगाना पुलिस और तेलंगाना ग्रे हाउंड्स कार्रवाई की। इससे पहले रविवार को बिहार के लखीसराय जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को मार गिराया था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नक्सलियों के पास से एक एके-47 और कुछ अन्य हथियार भी बरामद किए थे। नक्सलियों ने एक डीलर के बेटे का अपहरण कर लिया था। इसी को लेकर मुठभेड़ हुई, जिसमें कुछ अन्य नक्सली भी घायल हुए है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here