विधानसभा चुनावो के मद्देनज़र भाजपा ने संकल्प पत्र किया जारी

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। पंजाब विधानसभा चुनावो के मद्देनज़र भाजपा ने आज भाजपा का संकल्प पत्र(मेनिफेस्टो ) जारी किया जालंधर के रेडिसन होटल में रखी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा अपनी गठ्बंदन की पार्टियों के नेताओ के साथ पहुंची जिसमे हरदीप पुरी, सोम प्रकाश, रणइंदर सिंह, दुष्यंत गौतम, तरुण चुघ, विनोद चावड़ा, राजेश बग्गा, तजिंदर पाल संधू व अन्य मौजूद रहे। यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए हरदीप पुरी ने कहा कि जीडीपी में बढ़ोतरी हो रही है। पंजाब से इंडस्ट्री दूसरे राज्यों में जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सुरक्षा नहीं है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब में नए प्रोजेक्ट के लिए एक लाख करोड़ रुपए दिए जाएंगे। 75% युवाओं को नौकरी में आरक्षण दिया जाएगा। पांच एकड़ वाले किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। एमएसपी के लिए पांच हजार करोड़ रुपए हैं। पंजाब सीमावर्ती राज्य ही नहीं संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है। वहीं रणइंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में खेलों को बढ़ावा देंगे व मल्टीपर्पस खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। दोआबा व माझा में साई सेंटर खोला जाएगा। मिल्खा सिंह के नाम पर स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी खोलेंगे। जालंधर को भारत की खेल राजधानी बनाएंगे। हाकी स्टेडियम उधम सिंह कुल्लर के नाम पर होगा। वहीं सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं खिलाड़ियों के लिए कैश इनाम रखा जाएगा। ओलिंपिक के लिए 6 करोड़ तो कामनवेल्थ गेम्स के लिए 2 करोड़ देंगे। हर गांव में आरोग्य केंद्र बनवाएंगे। कैंसर के मरीजों के लिए अस्पताल बनाए जाएंगे।

दुष्यंत गौतम ने कहा कि कहा कि इंडस्ट्री डव्लपमेट लोकट व वोकल पर फोकस रखा है। हैंडलूम व हैंडक्राफ्ट इंडस्ट्री को 100 करोड़ दिए जाएंगे। इंडस्ट्री क्लस्टर को टैक्स फ्री रखा जाएगा। युवाओं का प्लायन रोकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार नौकरी में युवाओं के लिए 75 व प्राइवेट में 50 फीसद आरक्षण रखा गया है। हर एक युवा के लिए 250 घंटे काम की स्कीम भी होगी। इंडस्ट्री व एक्सप्रेस वे भी बनाएंगे। क्राइम को रोकने के लिए खास योजना है। पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में कांग्रेस फेल साबित हुई है। साइबर क्राइम को रोकने के लिए पूर प्रदेश में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पंजाब पुलिस को भी फिट करेंगे। बेअदबी की घटनाओं को रोकने लिए टास्क फोर्स बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here