सिद्धू की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है और अब इसका अंत नजदीक है: मधुसूदन कालिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व दलबदलू नवजोत सिंह सिद्धू की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है तथा अब इसका अंत नकदीक है। क्योंकि, पूरे विश्व में ब्राह्मण समाज को पूरा सम्मान दिया जाता है तथा इतिहास गवाह है कि जब भी देश एवं धर्म पर कोई संकट आया है तब राजपूतों के साथ-साथ ब्राह्मणों ने भी आगे बढक़र इनकी रक्षा हेतु बलिदान दिए हैं। इतना ही नहीं देश की आजादी में भी ब्राह्मणों का साहसिक योगदान रहा है। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी को अपशब्द कहाी जाना बहुत ही निंदनीय एवं दुखदायी है। क्योंकि अनिल जोशी एक सुलझे हुए एवं ब्राह्मण समाज के नेता हैं। उनके बारे में सिद्धू द्वारा की गई टिप्पणी बर्दाश्त योग्य नहीं है। यह विचार नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अनिल जोशी को कहे अपशब्दों पर श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान मधुसूदन कालिया ने कड़ा विरोध जताते हुए व्यक्त किए।

Advertisements

श्री कालिया ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और उन्हें बात करने का कोई पता नहीं चलता। उन्होंने कहा कि सिद्धू को श्री जोशी को अपशब्द बोलने से पहले सोचना चाहिए था, लेकिन सिद्धू ने ऐसा नहीं किया। लेकिन इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि जो व्यक्ति अपनी पार्टी को मां कहकर उसे बदल लेता हो उसका कोई भरोसा नहीं किया जा सकता। जिस पार्टी में सिद्धू अब हैं वे उसके नहीं हुए तो वे जनता के क्या होंगे। श्री कालिया ने कहा कि सिद्धू अनिल जोशी के साथ-साथ पूरे ब्राह्मण समाज से माफी मांगे नहीं तो पूरे प्रदेश में उनके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here