Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur बारहवीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाने पर कशिश ठाकुर को...

बारहवीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लाने पर कशिश ठाकुर को करणी सेना ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। क्षत्रिय करणी सेना की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष लक्की ठाकुर की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर माउंट कार्मेल स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा कशिश ठाकुर द्वारा परीक्षा परिणाम में 90 प्रतिशत अंक लेने पर क्षत्रिय करणी सेना ने उसे सम्मानित किया। इस मौके पर लक्की ठाकुर ने कशिश ठाकुर की माता रंजू राणा व परिवार के अन्य सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि राजपूत बिरादरी की इस बच्ची ने अपने परिवार व स्कूल के साथ-साथ बिरादरी का भी नाम रोशन किया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कशिश ठाकुर जब बहुत छोटी थी तो उसके पिता संसारिक यात्रा पूरी करके परमधाम को चले गए थे तथा उसकी माता द्वारा ही उसकी देखभाल की गई व उसे इस काबिल बनाया गया। लक्की ठाकुर ने कहा कि सरकार को भी चाहिए कि ऐसे मेहनती बच्चों की तरफ से ध्यान दे और उसे आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि बाकी बच्चों को भी कशिश ठाकुर से प्रेरणा लेते हुए पूरी लग्न एवं मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए, इससे जीवन में हर कदम पर सफलता मिलेगी। इस अवसर पर मोंटी ठाकुर, सुनील ठाकुर, रूबी कटोच, सरिंदर कटोच, प्रिय ठाकुर आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here