भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अमृत महोत्सव को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर  केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए अमृत महोत्सव के तहत आज होशियारपुर में जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा,हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना,पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। ऊना रोड से शुरू होकर शहर के विभिन्न-विभिन्न बाजारों से होते हुए यात्रा भाजपा कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान भारत माता की जय,वंदे मातरम के उद्घोष से पूरा माहौल देशभक्ति में सरोबार हो गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेश बाघा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत संपूर्ण विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहा है। भारत की विदेश नीति और सामरिक ताकत का एहसास विश्व के सबसे ताकतवर देशों को भी हैं। विश्व में आई हुई किसी भी आपदा या संकट के समाधान के लिए सभी देश सर्वप्रथम भारत की ओर देखते हैं। भारत की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए सहस्त्रों परिवार बलि की बेदी पर चढ़ गए उनके इस बलिदान के फलस्वरूप ही आज स्वतंत्र भारत का सूर्य विश्व को अपने प्रकाश की छटा से प्रकाशित कर रहा है। आज़ादी के 75वर्ष पूरे होने पर सारा देश अमृत महोत्सव मना रहा है।

Advertisements

पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा की इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा ने आज शहर भर में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जो वातावरण तैयार किया और भारी संख्या में कार्यकर्ता इस यात्रा के गवाह बने वह सब बधाई के पात्र है। सूद ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराए। यही इस जागरूकता रैली का प्रमुख उद्देश्य है।
हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले नायकों के उच्च आदर्शों को अपने हृदय में संजोए और उनसे प्रेरणा प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।उन्होंने कहा कि युवाओं को क्रांतिकारियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर के मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। भारत एक युवा देश है और भारत का युवा आज विश्व की अधिकतर बड़ी कंपनियों का नेतृत्व कर रहा है, आज भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में देश के युवा वर्ग की भागीदारी सबसे ज्यादा होनी चाहिए।

इस मौके पर मीनू सेठी, राकेश सूद,अर्चना जैन, नीति तलवाड़, मीना सूद, सुषमा सेतिया,एडवोकेट प्रिया, सुनीता, संतोष वशिष्ठ, गुरमिंदर कौर, विजय पठानिया, कृष्ण अरोड़ा, डॉ. बिन्दुसार शुक्ला, जिन्दू सैनी, कमलजीत सेतिया, एडवोकेट डीएस बागी, ओंकार नाथ शर्मा, अनिल हांडा, स्वतंत्र कैंथ, बलराम शर्मा, जोगेश शर्मा, राकेश सूरी, दीक्षांत ठाकुर, अंकित नैय्यर, हनी सूद, प्रेम बजाज, मोंटी ठाकुर, पलविंदर नाणी, विशाल शर्मा, परमिदंर बजाज, निखिल गुप्ता, लक्की ठाकुर, ईश सरदाना, आर.के कोहली, सुभाष शर्मा, कर्ण मेहता, कर्ण कपूर, मनीष शर्मा, रजत ठाकुर, विनय कुमार, हरमेश लाल, सुदामा, ओम प्रकाश शास्त्री, दिलबाग सिधू, कुरबान, संजीव कुमार, कमल कुमार, अवतार सिंह डांडिया, सुखचैन सिंह, कुणाल, हरीश वर्मा, सुखबीर सिंह, एस.एम सिद्धू, पाल सिंह, हरकृष्ण धामी, अक्षित, मोनू, संदीप, अश्वनी कुमार, मैथली शर्मा, अनिरुद्ध कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here