दसूहा नैशनल हाईवे पर लगा जाम, लोग हो रहे परेशान, नेताओं के आगमन से जाम से जूझते रहे लोग

दसूहा(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: मनु रामपाल। दसूहा नैशनल हाईवे पर जाम लगना आम बात हो गई जिसके कारण आम लोगों व राहगीरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आज सुबह से एक बार फिर हाईवे पर जाम के कारण वाहन चालकों को घंटों जाम की मुसीबत से जूझना पड़ा। जिसके चलते शहर के अन्य मार्गों पर भी लोगों को जाम के कारण परेशान होता देखा गया। एक तरफ जहां जाम के कारण वाहन चालक परेशान हो रहे थे वहीं दुकानदारों के काम पर भी बुरा असर पड़ा। क्योंकि जाम इतना बड़ा था कि शहर का हर मार्ग वाहनों से सटा पड़ा था। जिसके चलते लोग दुकानों तक पहुंचने में असमर्थ थे।

Advertisements

चुनाव के चलते जहां सभी पार्टियों चुनाव प्रचार में व्यस्त है तथा रैलियां आदिया निकाली जा रही हैं के कारण भी जाम आम बात हो गई है। जानकारी के अनुसार जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा होशियारपुर में राहुल गांधी व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान के आने के चलते भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस व ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने व यातायात को सुचारू बनाने के प्रयास जारी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here