Saturday, October 24, 2026
Home Latest इंटरनैट पर फोटो वायरल होने के बाद बदली मजदूर की किस्मत, बन...

इंटरनैट पर फोटो वायरल होने के बाद बदली मजदूर की किस्मत, बन गया मॉडल

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। फोटोग्राफर द्वारा शूट की गई फोटो इंटरनैट पर वायरल क्या हुई, एक मजदूर रातों-रात मॉडल बन गया। हम बात कर रहे हैं केरल में कोझिकोड के 60 वर्षीय शख्स मम्मिक्का की, जो मजदूरी कर अपना पेट पालते थे। हमेशा लोग मम्मिक्का को एक पुरानी लुंगी तथा गंदी कमीज में देखते थे। फिर एक दिन उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ कि आज बड़े-बड़े मॉडल भी उनको देखकर जलन महसूस कर सकते हैं।

Advertisements


अब उनकी तस्वीर और वीडियो देखकर किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह वही मम्मिक्का हैं, जिन्हें गंदे रूखे बालों तथा बेतरतीब बढ़ी हुई दाढ़ी में वह रोजाना देखा करते थे। आज उनकी आंखों पर ब्रांडेड चश्मा, शरीर पर खूबसूरत सूट और चेहरे पर हैंडसम दिखने वाली दाढ़ी एक अलग तेवर पैदा कर रही है।
नए मम्मिक्का को देखकर आप बिल्कुल भी यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि यह बुजुर्ग शख्स एक दिहाड़ी मजदूर था। दरअसल, एक फोटोग्राफर की नजर एक दिन इस बुजुर्ग शख्स पर पड़ी। इस फोटोग्राफर को दिहाड़ी मजदूरी करने वाले इस शख्स में एक मॉडल नजर आया। इसके बाद उसने शख्स का मेकओवर करवाया और फोटोशूट कर तस्वीरें इंटरनेट पर डाल दीं। फिर क्या था, शख्स ने इंटरनैट पर गदर मचा दिया। जिसे देखो हर कोई इस शख्स के जलवे की तारीफ करने लगा।
आज मम्मिका इंटरनैट सेंसेशन हैं। उनका इंस्टाग्राम पर एक पेज है, वहां सामान्य कपड़ों के साथ मेकओवर में भी उनकी हॉट तस्वीरें शेयर की जाती हैं। मम्मिका अब कोझीकोड के सुपर स्टार बन चुके हैं। इस कामयाबी से मम्मिका भी बेहद खुश हैं। वह कहते हैं कि अब उनके पास मॉडलिंग के ऑफर आते हैं। वह अपने काम के साथ उसे भी करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here