मनजिंदर सियान ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का हाथ, अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। युवा नेता मनजिंदर सिंह सियान ने साथियों सहित कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सथियों सहित कांग्रेस में शामिल होने पर मौजूदा विधायक एवं कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर सियान ने कहा कि होशियारपुर के विकास एवं कैबिनेट मंत्री रहते हुए अरोड़ा ने प्रदेश में उद्योगों को प्रफुल्लित करने के लिए जो प्रयास किए गए वे सराहनीय हैं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यों की जरुरत है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां एवं अरोड़ा की मेहनत से आज हमारा शहर काफी विकसित हुआ है, जिसके चलते ही उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। सियान ने कहा कि वह और उनके साथी अरोड़ा को जिताने के लिए दिन रात एक कर देंगे। इस दौरान अरोड़ा ने सियान का स्वागत करते हुए कहा कि सियान जैसे मेहनती युवाओं की शहर, प्रदेश और देश को जरुरत है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सियान एवं उनके साथी कांग्रेस की जीत में अहम योगदान डालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here