गांव सकराला में पीरों के स्थान पर झंडा चढ़ाते समय करंट लगने के कारण एक व्यक्ति की हुई मौत, 5 ज़ख़्मी 

टांडा उड़मुड़ : (द स्टैलर न्यूज़)। गांव सकराला में आज सुबह हाई वोल्टेज तारों के करंट की चपेट में आने के कारण एक नौजवान की मौत हो गई जब्कि 5 अन्य व्यक्ति करंट लगने के कारण ज़ख़्मी हो गए। हादसा सुबह 11  बजे के करीब उस समय हुआ जब बाबा ज़ाहर पीर के स्थान पर संगत सलाना जोड़ मेला मना रही थी तथा कुछ सेवादार जब झंडा चढ़ाने लगे झंडे का लोहे का पोल ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों को छू गया।

Advertisements

करंट की चपेट में आने के कारण नौजवान सिमरजीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह की मौत हो गई। जब्कि करंट की चपेट में आने के कारण हरप्रीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह, राम सिंह पुत्र हरी राम, गुरमीत सिंह पुत्र मनसा राम, ओंकार सिंह पुत्र बक्शीश सिंह तथा गुरजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी सकराला ज़ख़्मी हो गए। ज़ख़मीओं को वहां मौजूद नौजवानों ने टांडा के वेव्ज़ अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया शोक की लहर है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here