Monday, October 26, 2026
Home Himachal सोशल सर्विस ही समाज में कायम कर सकती है समानता : राणा

सोशल सर्विस ही समाज में कायम कर सकती है समानता : राणा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। समाज का हर वर्ग अगर समाज सेवा में सक्रिय हो कर लगे तो समूचे समाज में समानता आ सकती है और यह क्रांति सामाजिक प्रयासों से संभव हो सकेगी। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने कार्यक्रम में कही है। राणा सुजानपुर की लंबरी ग्राम पंचायत में आयोजित महिला मंडल सम्मान समारोह में बोल रहे थे। राणा ने कहा कि सामाजिक सेवा से बढ़कर कोई भी कल्याणकारी काम नहीं है। अगर हम अपने-अपने स्तर पर जितना-जितना संभव हो समाज सेवा करें तो यह सेवा न केवल हमारे कस्बे के नागरिकों में सम्मानता कायम करेगी बल्कि यह क्रम बढ़कर कस्बे से शहर, शहर से जिला, जिला से प्रदेश और प्रदेश से देश तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश एक ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां मौजूदा सरकार की कारगुजारी में नागरिक और नागरिक में भारी असमानता फैल चुकी है। इसलिए समाज में सम्मानता कायम करने के लिए अब समाजसेवी संगठनों का आगे आना न केवल समय की मांग है बल्कि यह समय की जरूरत भी है।

Advertisements

राणा ने लंबरी ग्राम पंचायत में आयोजित महिला मंडल सम्मान समारोह में 2 महिला मंडलों को 12-12 हजार रुपए व एक-एक टेंट देकर सम्मानित किया।  जबकि एक अन्य स्वयं सहायता समुह को भी टेंट दिया गया। राणा ने कहा कि समाज सेवा में जिस तरह से सुजानपुर के कई समाजसेवी संगठन सक्रिय होकर सामने आए हैं। वह समूचे प्रदेश में मिसाल बना है। यह दीगर है कि कई सियासी लोगों ने अब मकसद विशेष की पूर्ति के लिए समाज सेवी संस्थाएं खड़ी की हैं। लेकिन इन संस्थाओं का मकसद व लक्ष्य क्या है, यह आम आदमी समझ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज सेवी संगठनों की कार्यशैली तभी सार्थक मानी जाती है जब इसका मकसद सिर्फ मानवता का कल्याण हो और इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए उन्होंने सुजानपुर में समाज सेवी संगठनों का एक विशाल नेटवर्क खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि अब आने वाले समय में सुजानपुर को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। क्योंकि समाज सेवी संगठनों की जन शक्ति का आशीर्वाद राणा के साथ है और राणा का सतत सहयोग समाज सेवी संगठनों के साथ है। इस अवसर पर स्थानीय प्रधान धनी राम डोगरा, पूर्व प्रधान संधला देवी, वार्ड मेंबर भाग सिंह, बूथ अध्यक्ष सुबेदार कश्मीर सिंह, कृष्ण चंद, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश शर्मा व सर्व कल्याणकारी संस्था के जिलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर के साथ सैंकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here