
मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। जिला निर्वाचन अधिकारी होशियारपुर के दिशा-निर्देश में एवं एसएमओ बूढ़ाबढ़ डॉ. हरजीत सिंह के मार्गदर्शन में ब्लाक मुकेरियां 039 में चिकित्सा के मद्देनजर 170 बूथों की जांच की गई।

इस अवसर पर डॉ. हरजीत सिंह ने बताया कि चिकित्सा टीमों ने मास्क, दस्तानें और प्रत्येक मतदाता की स्क्रीनिंग बहुत ही साफ-सुथरी तरीके से की जा रही है ताकि किसी मतदाता को कोई कठिनाई न हो। इस समय स्वास्थ्य निरीक्षक राजदीप सिंह नौशहरा पतन, रिंपी बीई हरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।











