Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur एस.पी.एन. कॉलेज में गाइडेंस और कैरियर काउंसलिंग अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

एस.पी.एन. कॉलेज में गाइडेंस और कैरियर काउंसलिंग अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

मुकेरिया (द स्टैलर न्यूज़)। नेहरु युवा केंद्र होशियारपुर और सोशल वैलफेयर क्लब, उल्लाहा के सौजन्य से स्वामी प्रेमानंद महाविद्यालय मुकेरिया के हिंदी विभाग और प्लेसमैंट सैल ने संयुक्त रूप से गाइडेंस और कैरियर काऊंसलिंग अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया । कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. समीर शर्मा ने अपने संदेश में इस अभियान के बारे में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देशभर में युवाओं को रोजगार के बारे में जागरूक कराना और रोजगार के अलग अलग संदर्भों के बारे में ट्रेनिंग देना है।

Advertisements

शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो बिक्रमजीत ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यह भी बताना है कि सरकार और समाज में रोजगार के अवसरों की सजगता बहुत महत्व रखती है। आज युवाशक्ति को चाहिए कि वह अपने कैरियर के प्रति सजग होकर समाज के साथ जरूरतों के अनुसार रोजगार के विषय के प्रति अपना दायित्व निर्वहन करते हुए समाज में नवीन रोजगार की संभावनाओं के प्रति क्रांति पैदा करे। मुख्य वक्ता डा सोनिया शर्मा ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे रोजगार संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि जब तक हमारे युवाओं तक रोजगार की सरकारी सुविधाओं की जानकारी नहीं पहुंचेगी तब तक उन्नत भारत की संकल्पना संभव नहीं। इसलिए हमें ऐसी शिक्षा को अपने जीवन और शिक्षा पद्धति में लाना होगा जो रोजगार के अवसर प्रदान करा सके। अंत में हिंदी विभाग के अध्यक्ष और प्लेसमैंट सैल के इंचार्ज डा समीर ने प्रबंधन समिति, प्रिंसीपल डा. समीर शर्मा और सोशल वैल्फेयर क्लब, उल्लाह का विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद किया और उपस्थित सभी श्रोताओं का भी धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here