Sunday, October 25, 2026
Home Crime तलवाड़ा मार्ग पर तेजधार हथियारों से युवक को किया घायल, गोली चलने...

तलवाड़ा मार्ग पर तेजधार हथियारों से युवक को किया घायल, गोली चलने से इलाके में दहशत

Police and criminals’ firing fetches the life of 8-years-old boy

मकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। मुकेरियां तलवाड़ा मार्ग पर बाद दोपहर करीब 2 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार सवार नौजवन पर एक अन्य कार में आए नौजवानों ने उस पर हमला कर दिया। उसे बचाने आए युवकों को देखकर हमलावरों ने हवाई फायर किया और मौके से फरार हो गए। हालांकि पत्रकारों द्वारा थाना प्रभारी को फोन किए जाने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया लेकिन सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने अपने स्तर पर इस संबंधी जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी अनुसार आई-20 कार में सवार कुछ युवकों ने जब अपने साथी को उसका मोटरसाइकिल उठाने के लिए तलवाड़ा मार्ग पर उतारा तो उसी दौरान वहां पर स्वीफ्ट कार में आए कुछ युवकों ने कार सवार युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए युवक भागा और इसी दौरान हमलावरों ने उस पर हवाई फायर भी किया और वहां से फरार हो गए। तेजधार हथियारों के बार से घायल युवक को सिविल अस्पताल मुकेरियां लाया गया।

जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी। इस घटना के बाद इलाके में दशहत का माहौल व्यापत हो गया। इस संबंधी थाना प्रभारी मुकेरियां से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here