
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सी.आई.ए. स्टाफ के एस.आई. रत्न चंद ने बत्तरा पैलेस के समीप से दो युवकों को हैरोइन का सेवन करते हुए काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए युवकों की पहचान पुनीत सूद उर्फ टोपी पुत्र इंद्रकांत सूद निवासी भगवानदास कारखाना एवं राजीव कुमार उर्फ घोके पुत्र लाल चंद निवासी बहादुरपुर गेट के रुप में हुई है।

पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने पुनीत से 5 ग्राम हैरोइन बरामद की है।














