
चंडीगढ़। मोगा के एस.एस.पी. राजजीत सिंह हुंदल पर लग रहे ड्रग मामले के आरोपों की जांच के लिए माननीय हाईकोर्ट ने एस.आई.टी. गठित करके रिपोर्ट तलब की है। अदालत द्वारा डी.जी.पी. (एच.आर.डी.) सिद्धार्थ चटोपाध्याय की अगुवाई में बनाई गई टीम में ए.डी.जी.पी. प्रबोध कुमार एवं आई.जी. कुंवर प्रताप सदस्य होंगे। अदालत ने आदेश जारी किए हैं कि जांच के बाद तुरंत रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जाए। अदालत ने यह भी कहा है कि बाकी केस की तफ्तीश पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई एस.टी.एफ. करेगी।


जानकारी अनुसार एस.एस.पी. राजजीत सिंह हुंदल ने अतिरक्ति डी.जी.पी. पर निजी रंजिश के तहत कार्रवाई करने पर झूठे केस में फंसाने की साजिश को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से मांग की थी कि एस.टी.एफ. द्वारा बर्खास्त इंस्पैक्टर इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामले की जांच निष्पक्ष एजेंसी या किसी अन्य अधिकारी से करवाई जाए। एस.एस.पी. द्वारा दायर पटीशन कूी सुनवाई करते हुए माननीय कोर्ट ने एडवोकेट जनरल से और अधिकारियों की सूची मांगी थी। शुक्रवार 15 दिसंबर को इसकी सुनवाई करते हुए अदालत ने राजजीत सिंह के खिलाफ आरोपों की तफ्तीश हरप्रीत सिद्धू से बदल कर अलग से तीन सदस्यीय टीम बना दी है। वर्णनीय है कि एस.टी.एफ. द्वारा नशा तस्करी में गिरफ्तार किए गए इंस्पैक्टर इंद्रजीत सिंह और डी.एस.पी. जसवंत सिंह से पूछताछ दौरान राजजीत सिंह का नाम आया था, जिसे लेकर तफ्तीश जारी थी।

https://timesofindia.indiatimes.com/city/chandigarh/punjab-and-haryana-hc-constitutes-sit-to-probe-the-role-of-moga-ssp-in-drug-case/articleshow/62085438.cms











