
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दक्षिणी चीनी शहर झुहाई में एक व्यक्ति ने अपनी कार से एक खेल परिसर में व्यायाम कर रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 35 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 43 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 62 वर्षीय चालक को हिरासत में ले लिया गया, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह हमला था या फिर हादसा।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बयान में बताया कि वाहन ने कई पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी थी। घटना से जुड़े एक वीडियो में अग्निशमन विभाग के एक कर्मी को एक व्यक्ति पर ‘सीपीआर’ देते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।












