
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रैस को ब्यान जारी करते हुये प्रांतीय वित्त सचिव तथा जि़ला प्रधान कपिलदेव पराशर, सीनियर उप-प्रधान बलबीर सिंह सैनी, महासचिव कृष्ण कुमार अरोड़ा ने कहा कि खन्ना में जनरल श्रेणी की प्रान्त स्तरीय मीटिंग प्रांतीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में स्टेट बाडीज़ के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार पेश किये। सदस्यों ने बताया कि पंजाब सरकार ने जनरल श्रेणी का जो कमिशन बनाया हुआ है उसे बने तीन साल का समय हो चुका है परन्तु आज तक उसका चेयरमैन तथा स्टाफ नियुक्त नहीं किया गया है। जनरल श्रेणी की जायज़ मांगों की ओर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। सरकार के मन्त्री न ही मीटिंग के लिये समय दे रहे हैं और न ही टेलीफोन उठा रहे हैं।

जनरल श्रेणी वैल्फेयर फैडरेशन हरेग धर्म तथा हरेक व्यक्ति सम्मान करती है। फैडरेशन ने कहा कि सरकार से मुलाजि़म तथा किसान बहुत परेशान हैं। पंजाब सरकार उनकी जायज़ मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। फैडरेंशन नेताओं ने कहा कि अगर लोग सरकार बना सकते हैं तो वही लोग सरकार को बाहर का रास्ता भी दिखा सकते हैं। अंत में जनरल श्रेणी के प्रान्तीय उप-प्रधान जरनैल सिंह बराड़ तथा प्रान्तीय महासचिव रणजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि अगर सरकार ने हमारा चेयरमैन तथा स्टाफ न लगाया तो हम पंजाब सरकार का चुनावों में विरोध करेंगे।












